कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार शारदा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना लगभग रात एक बजे की बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद वाहनों की लंबी कतार लग गई।
कोरबा में भीषण सड़क हादसा – हाइवा और पिकअप की टक्कर में 2 की मौत, एक गंभीर घायल
मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि मृतक ट्रक ड्राइवर है, उसके जेब से ट्रक चाबी मिला है और ट्रक भी घटनास्थल के पास में ही खड़ा हुआ था।
Big News: पूर्व मंत्री कवासी लखमा बजट सत्र में होंगे शामिल, शर्तों का पालन जरूरी
वाहन के आधार पर पुलिस ने वाहन मालिक को फोन कर घटनाक्रम की जानकारी दी गई। इससे पुलिस अंदेशा लग रही है कि कहीं ना कहीं इस ट्रक का चालक है मृतक। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक गाड़ी खड़ी कर ट्रक से उतर कर जा ही रहा था इस दौरान किसी तेज रफ्तार बहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया और उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


