कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया के बेटे यथींद्र सिद्धारमैया ने बुधवार (22 अक्टूबर) को कहा है कि उनके पिता अपने राजनीतिक जीवन के अंतिम चरण में हैं। उन्हें अपने कैबिनेट सहयोगी सतीश जारकीहोली का ‘मार्गदर्शक’ बनना चाहिए।
दीपावली से पहले बड़ी खुशखबरी: सरकारी कर्मचारियों को एडवांस में मिलेगी सैलरी, जारी हुई पेमेंट डेट
बेलगावी में एक कार्यक्रम में विधान परिषद सदस्य (MLC) यथींद्र ने कहा, “मेरे पिता को एक मजबूत विचारधारा और प्रगतिशील मानसिकता वाले नेता की जरूरत है, जिसके वे मार्गदर्शक बन सकें। जारकीहोली एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को कायम रख सकते हैं और पार्टी का प्रभावी ढंग से नेतृत्व कर सकते हैं।’
यथींद्र के इस बयान को राज्य में सिद्धारमैया के उत्तराधिकारी से जोड़ा जा रहा है। कर्नाटक में सरकार बने ढाई साल हो चुके हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार का सीएम बनने को लेकर कई बार अटकलें लगाई जाती रही हैं। सीएम के बेटे के बयान पर डीके ने कहा- नो कमेंट्स।


