कोरबा : स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) ने कोरबा में छापेमारी कर नक्सली रामा इच्छा को गिरफ्तार किया है। रामा कोयला खदान में मजदूर के रूप में कार्यरत था और मजदूर संगठनों के माध्यम से नक्सलियों को फंडिंग उपलब्ध कराता था।
कोरबा: एसपी ऑफिस में पदस्थ जवान की हार्टअटैक से मौत
सूत्रों के अनुसार, रामा का संपर्क हाल ही में रायपुर से पकड़े गए नक्सली दंपति जग्गू कुरसम और कमला कुरसम से था। दोनों को 23 सितंबर को चंगोराभाठा, रायपुर से गिरफ्तार किया गया था। जग्गू और कमला भैरमगढ़ डिवीजनल कमेटी व एरिया कमेटी के सक्रिय सदस्य बताए गए हैं, जो फर्जी दस्तावेजों के सहारे रायपुर में छिपकर रह रहे थे।
कोरबा में कोल ट्रांसपोर्टर अमन बाजवा की सड़क हादसे में मौत, परिवार में शोक
गिरफ्तार रामा को 27 सितंबर को बिलासपुर स्थित NIA कोर्ट में पेश किया गया। SIA की जांच में शहरी नक्सली नेटवर्क के कई अहम खुलासे हुए हैं। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि रामा किन अन्य लोगों के संपर्क में था। कोरबा में संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई है।


