छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और उसके परिजनों को आपत्तिजनक वीडियो भेजने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वर्ष 2024-25 के दौरान वह पूंजीपथरा क्षेत्र में मजदूरी का काम करती थी। वहीं उसकी पहचान पंकज यादव 30 वर्ष, निवासी सेंदरीबहार जिला जशपुर नगर से हुई, जो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था।
पीड़िता के अनुसार 20 मार्च 2025 की शाम आरोपी एक परिचित महिला के साथ उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया, जिससे वह बेसुध हो गई। इस स्थिति का फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद अप्रैल माह में आरोपी फिर उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देने लगा। भयभीत होकर वह अपने गांव चली गई।
CG Murder News – चौथिया में डांस के दौरान विवाद, दुल्हन के भाई की चाकू मारकर हत्या
परिजनों को भी भेजा वीडियो
पीड़िता ने बताया कि करीब एक माह पूर्व आरोपी ने उसके मोबाइल से उसका आपत्तिजनक वीडियो निकाल लिया और उसे तथा उसके परिवारजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजने लगा, जिससे वह मानसिक रूप से अत्यंत परेशान थी। शिकायत के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
रायगढ़ के तमनार जंगल में हाथी के शावक का शव मिला, वन विभाग जांच में जुटा
मोबाइल में मिला आपत्तिजनक वीडियो
आरोपी के मोबाइल की जांच में पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो मिला, जिसके आधार पर अन्य धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल जब्त कर लिया है।


