कोरबा : छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता बनवारीलाल अग्रवाल का बुधवार देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार लगातार जारी था।
कोरबा में हुआ खाद घोटाला, प्रबंधक के विरुद्ध FIR और बर्खास्त करने का निर्देश
दुरपा रोड, पुरानी बस्ती निवासी अग्रवाल ने रात लगभग 10:30 बजे अपने निवास पर अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें बालको अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चिकित्सकों की देखरेख में उपचार के बाद वे विगत दो दिनों से घर पर ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे, लेकिन बुधवार रात अचानक स्थिति गंभीर हो जाने के बाद उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर लगते ही कोरबा सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों के साथ ही विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और नगरजनों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।


