कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जिसमें कारखाना मोहल्ला निवासी भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और जनपद सदस्य,ठेकेदार,पूर्व् जनपद उपाध्यक्ष अक्षय गर्ग पर जानलेवा हमला कर दिया गया। गम्भीर घायल श्री गर्ग की मौत हो गई।
मतदाताओं के लिए जरूरी खबर: छत्तीसगढ़ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आज होगी प्रकाशित, ऐसे करें नाम चेक
प्रारंभिक तौर पर जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक, आज सुबह करीब 9-10 बजे के मध्य जब वे ग्राम केशलपुर अपनी PMGSY सड़क निर्माण की साइट पर थे तभी एक काले रंग की कार में सवार होकर पहुंचे करीब तीन लोगों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला धारदार हथियारों से कर दिया।
उनके हाथ, सिर, गर्दन,पेट,पीठ व शरीर के अन्य हिस्सों में काफी गहरे जख्म आए। उन्हें गंभीर हालत में उपचार हेतु स्थानीय कटघोरा के अस्पताल लाया जा रहा था किन्तु रास्ते में दम तोड़ दिया। अस्पताल में चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया। इस नृशंस हत्या की घटना से कटघोरा सहित जिले भर में सनसनी व्याप्त हो गई है।


