कोरबा:- जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। कुसमुंडा खमरिया पेट्रोल टंकी के आगे बिहारी होटल के पास तेज रफ्तार टेलर ने एक बाइक सवार रिटायर्ड SECL कर्मी को अपने चपेट में ले लिया।

इस हादसे में पूर्व कर्मी बुरी तरह से घायल होने की खबर आ रही है जिसे उपचार के लिए ले जाया गया। घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी और दहस्त का माहौल बन गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी में जुटी है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।



