Close Menu
    What's Hot

    कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 1, 2026

    जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की

    April 1, 2026

    महंगाई का झटका! पेट्रोल, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल टैक्स भी हुआ महंगा

    April 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद
    • जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की
    • महंगाई का झटका! पेट्रोल, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल टैक्स भी हुआ महंगा
    • शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: बियर महंगा हुआ, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी की
    • दिल दहला देने वाली वारदात: जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
    • SECL ने किया 176.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन, कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल का नया रिकॉर्ड
    • छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    • CG High Court: निजी घर में प्रार्थना सभा पर रोक नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस नोटिस किया रद्द; हस्तक्षेप पर लगाई रोक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»SECL ने किया 176.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन, कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल का नया रिकॉर्ड
    CHHATTISGARH

    SECL ने किया 176.2 मिलियन टन कोयला उत्पादन, कोल इंडिया की अनुषंगी कंपनी एसईसीएल का नया रिकॉर्ड

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactApril 1, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर – एसईसीएल ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए कोल इंडिया लिमिटेड की एकमात्र ऐसी सहायक कंपनी के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जिसने कोयला उत्पादन, प्रेषण (आफटेक) तथा ओवरबर्डन निष्कासन (ओबीआर)—तीनों प्रमुख मानकों में एक साथ सकारात्मक वृद्धि दर्ज की है।

    छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट

    उत्पादन, प्रेषण एवं ओबीआर में मजबूत प्रदर्शन

    वित्तीय वर्ष 2025–26 में एसईसीएल का कोयला उत्पादन 176.2 मिलियन टन रहा, जो पिछले वर्ष की तुलना में 5.26 प्रतिशत (8.8 मिलियन टन) अधिक है। कोयला प्रेषण 178.6 मिलियन टन रहा, जिसमें 4.6 प्रतिशत (7.9 मिलियन टन) की वृद्धि दर्ज की गई। रेल माध्यम से प्रेषण में 16 प्रतिशत वृद्धि हुई, जबकि एफएमसी के माध्यम से प्रेषण में 28 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई। 364.3 मिलियन क्यूबिक मीटर ओवरबर्डन निष्कासन के साथ एसईसीएल ने अब तक का सर्वाधिक ओबीआर दर्ज किया। भूमि अधिग्रहण में ऐतिहासिक प्रगति करते हुए 358 हेक्टेयर भूमि अर्जित की गई, जो पिछले वर्ष की तुलना में 867 प्रतिशत वृद्धि है।

    पर्यावरण एवं सतत विकास
    एसईसीएल ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। वर्ष के दौरान 13.96 लाख पौधरोपण कर नया कीर्तिमान स्थापित किया गया तथा मियावाकी पद्धति के माध्यम से सघन वृक्षारोपण को बढ़ावा दिया गया। 43.78 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित कर लगभग 41,200 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाई गई। इसके अतिरिक्त 408 लाख किलोलीटर खदान जल का उपयोग कर 3800 से अधिक हेक्टेयर भूमि में सिंचाई सुनिश्चित की गई।

    क्षमता विस्तार एवं नई परियोजनाएं
    पर्यावरण स्वीकृतियों के माध्यम से 2.16 मिलियन टन प्रति वर्ष अतिरिक्त क्षमता सुनिश्चित की गई, जबकि भावी विस्तार हेतु स्वीकृत संदर्भ शर्तों से 39.02 मिलियन टन प्रति वर्ष क्षमता वृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ। नई परियोजनाओं में दुर्गापुर खुली खदान (10 मिलियन टन प्रति वर्ष) तथा अमृतधारा भूमिगत परियोजना को स्वीकृति प्राप्त हुई।

    कोयला गुणवत्ता एवं पारदर्शिता
    कोयला गुणवत्ता (ग्रेड पुष्टिकरण) में सुधार करते हुए इसे 68 प्रतिशत से बढ़ाकर 75 प्रतिशत किया गया। डिजिटल प्रणाली ‘डिजीकोल’ के माध्यम से रियल टाइम निगरानी एवं पारदर्शिता को सुदृढ़ किया गया जिसे सीवीसी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया।

    रोजगार एवं सामाजिक समावेशन
    एसईसीएल द्वारा 511 आश्रितों को रोजगार प्रदान किया गया, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है तथा पिछले वर्ष की तुलना में 24 प्रतिशत वृद्धि दर्शाता है।
    इसके अतिरिक्त 754 परियोजना प्रभावित व्यक्तियों को भी रोजगार उपलब्ध कराया गया तथा 42 माइनिंग सरदारों की नियुक्ति की गई।

    पारदर्शी क्रय एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता
    सरकारी ई-बाजार (जेम) पोर्टल के माध्यम से रेकॉर्ड 25,799 करोड़ रुपये की खरीद की गई।
    एसईसीएल ने विशेष अभियान 5.0 में लगातार तीसरी बार शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

    तकनीकी नवाचार एवं आधारभूत संरचना
    एसईसीएल देश की पहली कोयला सार्वजनिक उपक्रम बनी जिसने पेस्ट फिल तकनीक लागू की।
    औसतन 53.2 रेक प्रतिदिन कोयला प्रेषण के साथ परिवहन व्यवस्था को और सुदृढ़ किया गया।
    रेल कॉरिडोर परियोजनाओं के माध्यम से कोयला निकासी तंत्र को मजबूत किया गया।

    विविधीकरण की दिशा में प्रगति
    कंपनी ने कोयला गैसीकरण, उच्च दक्षता तापीय विद्युत, कोयला धुलाई, महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, दुर्लभ तत्वों के निष्कर्षण तथा जल आधारित ऊर्जा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में प्रगति की है, जो भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप रणनीतिक पहल को दर्शाता है।

    कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व
    वित्तीय वर्ष 2025–26 में 365.39 करोड़ रुपये के सामाजिक दायित्व कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई, जो स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण एवं आजीविका के क्षेत्र में व्यापक प्रभाव डाल रहे हैं।

    CG High Court: निजी घर में प्रार्थना सभा पर रोक नहीं, हाईकोर्ट ने पुलिस नोटिस किया रद्द; हस्तक्षेप पर लगाई रोक

    महिला सशक्तिकरण
    एसईसीएल ने कोयला उद्योग में पहली बार पूर्णतः महिला संचालित औषधालय एवं महिला संचालित केंद्रीय भंडार इकाई स्थापित कर महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।

    “वित्तीय वर्ष 2025–26 में साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड की यह उपलब्धि हमारे प्रत्येक कर्मचारी के समर्पण, कठोर परिश्रम और टीम भावना का परिणाम है। अनेक परिचालन एवं भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद, हमारे कर्मियों ने निरंतर प्रयास करते हुए उत्पादन, प्रेषण एवं ओवरबर्डन निष्कासन तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित की है।
    यह सफलता केवल आंकड़ों की उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतिबिंब है। मैं एसईसीएल परिवार के सभी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक बधाई देता हूं और विश्वास व्यक्त करता हूं कि हम इसी टीम भावना और समर्पण के साथ भविष्य में भी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।”

    — श्री हरीश दुहन, अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, एसईसीएल

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, अगले 48 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट
    Next Article दिल दहला देने वाली वारदात: जांजगीर-चांपा में बुजुर्ग पति-पत्नी की बेरहमी से हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    Related Posts

    कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 1, 2026

    जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की

    April 1, 2026

    महंगाई का झटका! पेट्रोल, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल टैक्स भी हुआ महंगा

    April 1, 2026
    Top Posts

    शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: बियर महंगा हुआ, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी की

    April 1, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    By Industrial ImpactApril 1, 2026

    कोरबा – राज्यपाल श्री रमेन डेका आज कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप-बांकीमोंगरा में आयोजित दिव्य…

    जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की

    April 1, 2026

    महंगाई का झटका! पेट्रोल, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल टैक्स भी हुआ महंगा

    April 1, 2026

    शराब प्रेमियों के लिए बड़ी खबर: बियर महंगा हुआ, छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने शराब की नई रेट लिस्ट जारी की

    April 1, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यपाल, नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

    April 1, 2026

    जग्गी हत्याकांड केस: अमित जोगी की याचिका पर फैसला टला, कोर्ट ने अगली सुनवाई कल तय की

    April 1, 2026

    महंगाई का झटका! पेट्रोल, शराब और कॉमर्शियल गैस के दाम बढ़े, टोल टैक्स भी हुआ महंगा

    April 1, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.