कोरबा ग्राम पंचायत बसीबार में सरकारी पैसे के दुरुपयोग का बड़ा मामला सामने आया है। उपसरपंच देवेंद्र कुमार समेत 12 ग्रामीणों ने एसडीएम पाली को आवेदन देकर सरपंच कंचन बाई और सरपंच पति सूरभवन सिंह पर लाखों रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायत में जांच होने तक सरपंच-सचिव के वित्तीय अधिकार रोकने और राशि आहरण पर रोक लगाने की मांग की गई है।
बिलासपुर में सनकी आशिक का तांडव: गर्लफ्रेंड के पिता पर चाकू से जानलेवा हमला, CCTV में कैद वारदात
आरोप लगाया गया है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में नाली निर्माण के लिए 1.20 लाख रुपये स्वीकृत किए जा चुके थे और नाली निर्माण की नींव खुदाई भी हो चुकी थी। आरोप है कि वर्तमान सरपंच कंचन बाई ने उसी नाली के लिए फिर से नया 2 लाख रुपये स्वीकृत करा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि एक ही काम के लिए दो बार पैसा निकालना शासकीय राशि का दुरुपयोग है। शिकायत में पीडीएस गोदाम सह भवन निर्माण में भी गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सरपंच पति सूरभवन सिंह द्वारा संचालित पीडीएस भवन निर्माण में लाल ईंट की जगह घटिया स्तर की ईंट लगाई जा रही है। जबकि शासन से इसकी अनुमति नहीं है।
छत्तीसगढ़ में बड़ा अग्निकांड: मिवान स्टील प्लांट धूं-धूं कर जला, आसमान में छाया काला धुआं
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सरपंच पति द्वारा हर राशन कार्ड के पीछे 1-1 किलो चावल काट कर लिया जा रहा है। विरोध करने पर सचिव पर दबाव बनाकर फर्जी प्रस्ताव पारित कराया जाता है। ग्रामीणों ने कहा कि पूर्व में हुए निर्माण कार्यों को समस्त पंचों को दरकिनार कर सचिव के ऊपर दबाव बनाकर प्रस्ताव बना लिया गया। उपसरपंच देवेंद्र कुमार, गीता बाई कंवर, अंजली आर्मो, भगवती कंवर, पार्वती यादव, नंदनी देवी, सूर्यभवन कंवर, संतोषी बाई गांडा, कविता कंवर, अहिल्या बाई, अजय कुमार और संजय कुमार ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन एसडीएम को सौंपा है। ग्रामीणों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक सरपंच-सचिव के वित्तीय अधिकार तत्काल रोके जाएं।


