नई दिल्ली, 26 जुलाई 2025 – लोकसभा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 17 सांसदों को इस वर्ष के संसद रत्न पुरस्कार 2025 के लिए चुना गया है। इस सूची में विभिन्न दलों से जुड़े सक्रिय सांसदों को उनके सशक्त योगदान के लिए नामित किया गया है।
पुरस्कार पाने वाले प्रमुख सांसदों में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की सुप्रिया सुले, भारतीय जनता पार्टी के रवि किशन और निशिकांत दुबे, तथा शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के अरविंद सावंत शामिल हैं।
गौर करने वाली बात यह है कि इस बार सबसे ज्यादा 7 सांसद महाराष्ट्र से संसद रत्न के लिए चुने गए हैं, जो राज्य की संसदीय सक्रियता और भागीदारी को दर्शाता है।
इसके अलावा इस बार 4 स्पेशल जूरी अवॉर्ड भी प्रदान किए जाएंगे। यह पुरस्कार उन सांसदों को दिया जा रहा है जिन्होंने 16वीं लोकसभा से लेकर अब तक लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।


