नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने रविवार देर रात अपने पति और बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप से अलग होने का ऐलान किया। साइना ने यह जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टेटमेंट शेयर कर दी।
मूसेवाला हत्याकांड में हथियार सप्लायर अंसारी फिर फरार
साइना ने अपनी पोस्ट में लिखा –
“बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप और मैंने अलग होने का फैसला किया है। जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। हम एक-दूसरे के लिए शांति, तरक्की और उबरना चुन रहे हैं। मैं उनके साथ बिताई हर याद के लिए आभारी हूं और उन्हें आगे के जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। हमारी निजता का सम्मान करने के लिए धन्यवाद।”
साइना और कश्यप की जोड़ी को बैडमिंटन जगत की सबसे सफल जोड़ियों में गिना जाता था। दोनों ने 14 दिसंबर 2018 को शादी की थी। उनका रिश्ता करीब 16 साल पुराना था। दोनों साल 2005 से एक-दूसरे को जानते थे, जबकि 2007 से रिलेशनशिप में थे।
अपने करियर की शुरुआत में दोनों खिलाड़ियों ने हैदराबाद के पुलेला गोपीचंद एकेडमी में एकसाथ ट्रेनिंग ली थी। यहीं से उनके रिश्ते की नींव रखी गई थी।


