नई दिल्ली। सोमवार शाम रूस के राष्ट्रपति वलादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया। बातचीत में पुतिन ने पिछले हफ्ते अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ हुई अपनी बैठक के बारे में जानकारी साझा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस बातचीत के दौरान यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि भारत इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने पुतिन का धन्यवाद भी किया कि उन्होंने अलास्का में ट्रम्प के साथ बैठक की जानकारी साझा की।
दोनों नेताओं ने भारत और रूस के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।
ज्ञात हो कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प की 15 अगस्त की देर रात अलास्का में हुई बैठक करीब 3 घंटे चली थी, जिसमें यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने पर चर्चा हुई, लेकिन यह मुलाकात बेनतीजा रही।


