RTE Admission 2026: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत वर्ष 2026-27 के लिए आरटीई अंतर्गत ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी निर्देशानुसार संचालित निजी विद्यालयों में आरटीई के तहत प्रवेश की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही संपन्न की जाएगी।
अब बिजली में उधारी नहीं, 5 हजार से ज्यादा बकाया होने पर कनेक्शन कटेगा
स्कूल प्रोफाइल अपडेट और सीट सत्यापन
प्रथम चरण में 1 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक निजी विद्यालयों द्वारा आरटीई अंतर्गत स्कूल प्रोफाइल अपडेट की गई। इसके बाद 1 जनवरी से 7 फरवरी 2026 तक नोडल प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा सत्यापन एवं सीट प्रकटीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
16 फरवरी से 31 मार्च तक आवेदन
छात्रों के ऑनलाइन आवेदन और पंजीयन की प्रक्रिया 16 फरवरी 2026 से 31 मार्च 2026 तक आरटीई पोर्टल के माध्यम से की जाएगी। इसी अवधि में नोडल स्तर पर आवेदनों का सत्यापन कार्य भी संपन्न किया जाएगा।
कोरबा में बाल विवाह मुक्ति रथ का शुभारंभ, सांसद ज्योत्सना महंत ने दिखाई हरी झंडी
अप्रैल में लॉटरी और सीट आबंटन
राज्य स्तर पर लॉटरी एवं सीट आबंटन की प्रक्रिया 13 अप्रैल 2026 से 17 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण में लॉटरी और सीट आबंटन के बाद 1 मई 2026 से 30 मई 2026 तक संबंधित विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। द्वितीय चरण की विस्तृत समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी। अभिभावकों से निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करने और आवश्यक दस्तावेज समय पर अपलोड करने की अपील की गई है, ताकि पात्र बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश का लाभ मिल सके।


