रायपुर : केंद्र सरकार के कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय (कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग) ने अधिसूचना जारी कर छत्तीसगढ़ के दो अलाइड सर्विस अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में नियुक्त किया है. यह नियुक्ति वर्ष 2024 की चयन सूची (नॉन-एससीएस) के अंतर्गत की गई है.
CG – सर्राफा व्यवसायी पर बंदूक तान लूट, नकाबपोश बदमाश ले गए गहनों से भरी गाड़ी
जारी आदेश के अनुसार, 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के विरुद्ध चयन करते हुए ऋषभ कुमार पराशर और तरुण कुमार किरण को आईएएस में पदोन्नत किया गया है. यह नियुक्ति भारतीय प्रशासनिक सेवा (भर्ती) नियम, 1954 तथा संबंधित विनियमों के तहत की गई है. ऋषभ पराशर राज्य वित्त सेवा और तरुण कुमार किरण जीएसटी विभाग के अधिकारी हैं.
साय सरकार की नई आबकारी नीति: होली, मुहर्रम और गांधी जयंती पर अब शराब की बिक्री पर रोक नहीं



