नई दिल्ली — महंगाई से जूझ रहे आम आदमी के लिए राहत भरी खबर आई है। जुलाई 2025 में रिटेल महंगाई घटकर 1.55% पर आ गई है, जो पिछले 8 साल 1 महीने का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले जून 2017 में यह 1.54% थी।
राहुल गांधी का बड़ा आरोप: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी, कहा- ‘एक नहीं, अनलिमिटेड केस, पिक्चर अभी बाकी है’
जून 2025 में यह 2.10%, मई में 2.82% और अप्रैल में 3.16% पर थी। खाने-पीने की चीजों के दाम में लगातार नरमी इसका सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है।
RBI के टारगेट से भी नीचे
भारतीय रिज़र्व बैंक महंगाई को 4% ± 2% की सीमा में रखने का लक्ष्य रखता है। इस बार का आंकड़ा इस दायरे से भी नीचे है, जो मौद्रिक नीतियों के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
खाद्य कीमतों में गिरावट
रिटेल महंगाई के बास्केट में लगभग 50% हिस्सेदारी खाने-पीने के सामान की होती है। जुलाई में इसकी महीने-दर-महीने महंगाई -1.06% से घटकर -1.76% हो गई।
ग्रामीण और शहरी, दोनों को राहत
-
ग्रामीण महंगाई: जून के 1.72% से घटकर जुलाई में 1.18%
-
शहरी महंगाई: जून के 2.56% से घटकर जुलाई में 2.05%

