सक्ती – जिले के रेडा में आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मंडल रेडा द्वारा विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन उत्साह, अनुशासन एवं सांस्कृतिक गौरव के साथ संपन्न हुआ।
कोरबा: पुल पर खड़े युवक संदीप यादव की तेज रफ्तार ट्रक से मौत, परिजनों ने चक्काजाम किया
कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन शाखा, ध्वजारोहण एवं प्रार्थना के साथ हुई। तत्पश्चात मुख्य वक्ता श्री बुधराम बरेठ ( जिला सेवा प्रमुख विश्व हिंदू परिषद) द्वारा विजयदशमी पर्व के महत्व, संगठन की कार्यप्रणाली एवं समाज में राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर विस्तारपूर्वक विचार व्यक्त किए गए।
छत्तीसगढ़ में 10 अक्टूबर के बाद मानसून होगा विदा, मौसम रहेगा शुष्क और साफ
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामसाय श्रीवास एवं संघ के अधिकारी, कार्यकर्ता, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन प्रार्थना एवं वंदेमातरम के साथ हुआ।


