कोरबा : कोरबा जिला जैव विविधता से परिपूर्ण है, जिस कारण सभी क्षेत्रों में दुर्लभ प्रकार के जीवों के साथ दुर्लभ सांप मिलते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप देखने को मिला मानिकपुर क्षेत्र की जेपी कॉलोनी में स्थित एक घर में। पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि सुशील गर्ग ने वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख जितेंद्र सारथी को सूचना दी कि उनके वार्ड के एक घर में अजीबोगरीब सांप मिला है। जितेंद्र शनिवार रात 9.30 बजे जेपी कॉलोनी निवासी दया शंकर मिश्रा के यहां पहुंचे, जहां राशन सामग्री के बीच एक काले-सफेद रंग का सांप बैठा हुआ था, जो फॉरेस्टन कैट स्नेक प्रजाति का सांप था। इसको स्थानीय भाषा में बिल्ली सांप एवं चिंगराज बोलते हैं।
पिकनिक बनी हादसा : एनीकट में डूबे रेलवे अधिकारी समेत दो, खुशियां पलभर में मातम में बदलीं


