नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 81वीं जयंती पर आज पूरे देश में उन्हें याद किया गया। संसद भवन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कई सांसदों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इधर, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिल्ली स्थित वीर भूमि पहुंचे और राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष दिवस के रूप में मना रही है।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पिता की तस्वीर साझा करते हुए भावुक संदेश लिखा –
“एक ऐसा भारत जहां हर नागरिक को सम्मान मिले, जहां सद्भावना हो, लोकतंत्र और संविधान से देश मजबूती से खड़ा हो। पापा, आपके देखे इस सपने को पूरा करना ही मेरा जीवन लक्ष्य है।”


