रायपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते चार ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। बिलासपुर-रायपुर के बीच 17 और 19 अप्रैल को मेमू लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद रहेगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि बिलासपुर जोन में तीसरी और चाथी लाइन के साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर डवलमेंट का काम तेजी से चल रहा है।
CG BREAKING: वेदांता पावर प्लांट हादसे में मौत का आंकड़ा 20, 15 घायलों का चल रहा इलाज
इसी कड़ी में रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में अंडरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए ट्रैफिक-सह पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस वजह से कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
SECL में 16 अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर…
रद्द ट्रेनों में गाड़ी संख्या 68728 रायपुर-बिलासपुर मेमू पैसेंजर, गाड़ी संख्या 68719 बिलासपुर-रायपुर मेमू पैसेंजर तथा गाड़ी संख्या 68861/68862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस जांचने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील की है।


