Close Menu
    What's Hot

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल
    • बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट
    • कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी
    • Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट
    • छत्तीसगढ़ में राशन वितरण की बदलेगी तस्वीर! रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में शुरू हुआ ‘अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम’
    • कोरबा में कांवड़ियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, कनकीधाम मार्ग पर हुड़दंगियों पर रहेगी पैनी नजर
    • कोरबा में नकली DEF और लुब्रिकेंट का कारोबार बेनकाब, पेट्रोल पंप पर छापा; आरोपी गिरफ्तार
    • रेप केस में राहत के बावजूद जेल में रहेंगे कथावाचक, जानिए क्या है पूरा मामला
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»NEET-2026 के मद्देनजर रेलवे की खास तैयारी, परीक्षार्थियों को मिलेगा हेल्प डेस्क और अस्थायी ठहराव क्षेत्र का लाभ
    CHHATTISGARH

    NEET-2026 के मद्देनजर रेलवे की खास तैयारी, परीक्षार्थियों को मिलेगा हेल्प डेस्क और अस्थायी ठहराव क्षेत्र का लाभ

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactJune 20, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    बिलासपुर/रायपुर : 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-2026) के दौरान बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों के आवागमन को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने व्यापक विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों वाले स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, सुरक्षित आवागमन तथा भीड़ प्रबंधन के लिए सभी संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

    तालाब में मिला नर कंकाल, एक साल से लापता युवक की हुई पहचान, इलाके में हड़कंप

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत परीक्षा केंद्रों वाले स्टेशनों पर परीक्षार्थियों की अधिक संख्या में आवागमन की संभावना को ध्यान में रखते हुए प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था की जा रही है तथा यात्री सुविधाओं की भी विशेष निगरानी रखी जाएगी।

    परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों की सुविधा के लिए स्टेशनों पर पर्याप्त पेयजल, स्वच्छ प्रतीक्षालय, प्रकाश व्यवस्था, पंखे, लिफ्ट एवं एस्केलेटर सहित अन्य यात्री सुविधाओं को सुचारु रखा जाएगा। प्रमुख स्टेशनों पर अस्थायी होल्डिंग एरिया बनाए जाएंगे, जहां बैठने की व्यवस्था, पेयजल एवं किफायती भोजन-नाश्ते की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

    यात्रियों के मार्गदर्शन हेतु प्रमुख स्टेशनों पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, जहां स्काउट्स एवं गाइड्स, वाणिज्यिक कर्मचारी तथा रेलवे स्टाफ तैनात रहेंगे। ये हेल्प डेस्क परीक्षार्थियों को ट्रेनों के समय, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराएंगे तथा वरिष्ठ नागरिकों एवं अभिभावकों को आवश्यक सहायता प्रदान करेंगे।

    भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), सिविल डिफेंस, वाणिज्यिक एवं परिचालन कर्मचारियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। जिला प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर स्टेशन परिसरों एवं पहुंच मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखी जाएगी तथा अनधिकृत रूप से पटरियां पार करने जैसी घटनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

    परीक्षा अवधि के दौरान मेल, एक्सप्रेस एवं यात्री गाड़ियों के समयबद्ध संचालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय सहित तीनों रेल मंडलों बिलासपुर, रायपुर एवं नागपूर में स्थापित वाररूम से उच्च अधिकारियों द्वारा रेल परिचालन व यात्री सुविधाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की जाएगी। प्रमुख स्टेशनों पर चिकित्सा सहायता एवं आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

    प्लांट में बड़ा हादसा: गर्म स्पंज आयरन की चपेट में आए 3 कर्मचारी, अस्पताल में भर्ती

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा समाचार पत्रों, सोशल मीडिया, स्टेशन उद्घोषणाओं, इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड एवं जन सूचना प्रणालियों के माध्यम से परीक्षार्थियों एवं यात्रियों को आवश्यक सूचनाएं निरंतर उपलब्ध कराई जाएंगी।

    दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे परीक्षार्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील करता है कि वे अपनी यात्रा की पूर्व योजना बनाकर समय से स्टेशन पहुंचे तथा रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाते हुए सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा करें।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleतालाब में मिला नर कंकाल, एक साल से लापता युवक की हुई पहचान, इलाके में हड़कंप
    Next Article CG – हवा भरते समय फटा जेसीबी का टायर, 15 फीट उछला हेल्पर, दर्दनाक मौत

    Related Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Top Posts

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    By Industrial ImpactAugust 9, 2026

    कोरबा : स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय हरदी बाजार में शाला प्रबंधन एवं विकास…

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026

    Korba News: मिनीमाता बांगो जलाशय में 89.55% जलभराव, बढ़ी पानी की आवक तो कभी भी खुल सकते हैं गेट

    August 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    बैठक के बिना जारी सूचनाओं पर स्वामी आत्मानंद स्कूल की शाला प्रबंधन एवं विकास समिति ने उठाए सवाल

    August 9, 2026

    बालिका छात्रावास में घुसे दो जंगली हाथी, छात्राओं में मची अफरा-तफरी; आधी रात 58 छात्राओं को किया गया शिफ्ट

    August 9, 2026

    कोरबा में सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, 3 गोले लदी वेन जब्त; राजसात की तैयारी

    August 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.