Close Menu
    What's Hot

    कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी

    March 9, 2026

    लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    March 9, 2026

    रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी
    • लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी
    • रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त
    • कोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया
    • Korba: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भयानक आग, धुएं के गुबार में जले वाहन
    • CG Transfer News: सरकार ने बदले कई तहसीलदार-नायब तहसीलदार, देखें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी
    • बिलासपुर हाईकोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के बाद मचा हड़कंप, खाली कराया गया पूरा परिसर
    • चौंकाने वाला खुलासा – एक साल में छत्तीसगढ़ से इतने बच्चे लापता, मिसिंग चिल्ड्रन रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त
    CHHATTISGARH

    रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactMarch 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर चोरी और अवैध कबाड़ के कारोबार पर अंकुश लगाने जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में 8 अलग-अलग कार्रवाई की है। पुलिस ने अवैध परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन में लोड करीब 134 टन स्क्रैप पकड़ा है। साथ ही मिनी राइस मिल पूंजीपथरा के पास डंप कर रखे 2 टन मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे को भी जप्त किया गया है। जप्त कबाड़ की कीमत करीब 50 लाख 75 हजार रुपये है, जबकि वाहनों की कीमत लगभग 65 लाख रुपये है। इस प्रकार पूरी कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की संपत्ति पुलिस द्वारा जप्त की गई है।

    कोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया

    विदित हो कि चोरी की वारदातों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध कबाड़ के ठिकानों तथा अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों पर विशेष निगरानी रखते हुए कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों के पालन में नवपदस्थ थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक रामकिंकर यादव ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया और पुलिस स्टाफ को सूचना संकलन में लगाया। अवैध कबाड़ परिवहन और एक स्थान पर मैग्नीज मेटल गोली डंप किए जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में कल पूंजीपथरा पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई।

    पुलिस टीम ने तमनार चौक पूंजीपथरा, पूंजीपथरा चौक, दावत ढाबा के सामने मेन रोड तथा महुआ चौक तुमीडीह में घेराबंदी कर 6 ट्रकों और 1 माजदा वाहन को पकड़ा, जिनमें लोहे के मशीनरी पार्ट्स, एंगल, छड़ सहित बड़ी मात्रा में स्क्रैप लोड था, जिसे स्थानीय प्लांट में खपाने की योजना थी। वाहन चालकों से स्क्रैप परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे जाने पर वे प्रस्तुत नहीं कर सके, जिस पर चोरी की संपत्ति होने के संदेह में वाहनों सहित कबाड़ को जप्त कर वजन कराया गया। यहां 7 आरोपियों के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 13/2026 से 18/2026 तक तथा धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है।

    Korba: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भयानक आग, धुएं के गुबार में जले वाहन

    दौरान मुखबिर सूचना पर पुलिस ने मिनी राइस मिल पूंजीपथरा में रेड कार्रवाई की, जहां प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी मौजूद मिला। पुलिस को सूचना थी कि वह ट्रक ड्राइवरों से मैग्नीज मेटल और पाईलेट गोली लोहे की खरीद करता है। मौके पर पुलिस को मैग्नीज मेटल की 43 बोरियां (करीब 1290 किलो) तथा पाईलेट गोली लोहे की 57 बोरियां (करीब 2 टन 280 किलो) मिलीं, जिनकी कुल कीमत 76,560 रुपये आंकी गई। संदेही द्वारा क्रय-विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर चोरी का माल होने के संदेह में उक्त सामग्री को विधिवत जप्त किया गया। आरोपी प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता चंद्रिका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष निवासी पूंजीपथरा के विरुद्ध थाना पूंजीपथरा में इस्तगासा क्रमांक 20/2026 धारा 35(क)(ड) BNSS / 303(2) BNS के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के वाहन चालकों से लोहे के कबाड़ी सामान से लोड ट्रक एवं माजदा वाहन जप्त किए गए हैं, जिनमें बड़ी मात्रा में स्क्रैप परिवहन किया जा रहा था।

    पुलिस ने इन्हे बनाया आरोपी

    (1) खेमासागर पाण्डेय पिता दुलामणी पाण्डेय उम्र 60 वर्ष सा0 पदमपुर, थाना पदमपुर जिला बरगढ उडिसा

    जप्ती – ट्रक क्रमांक CG04JD5470 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22 MT किमती 8,30,720 रू

    (2) मो0 कुर्बान पिता मो0 सबदर उम्र 30 साल सा0 चकबीर थाना रजवां जिला बांका बिहार

    जप्ती- ट्रक क्रमांक OD15L1751 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 25 टन 930 किलो ग्राम किमती 10,47,961 रू

    (3) मनोज कुमार कुर्रे पिता सहनी राम कुर्रे उम्र 40 साल सा0 जोगेसरा थाना सरसिंवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0

    जप्ती- ट्रक क्रमांक CG07CL8198 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 15.800 MT किमती 06,80,000 रू

    (4) दौलत राम केवंट पिता प्यारे लाल केवंट उम्र 21 साल सा0 जरवे थाना नगरदा जिला सक्ति छ0ग0

    जप्ती- माजदा क्रमांक CG12AQ3165 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 05 टन किमती 02,00,000 रू

    (5) सचिन बंजारे पिता अच्छेराम बंजारे उम्र 27 साल सा. सरसींवा जिला सारंगढ बिलाईगढ छ0ग0

    जप्ती- ट्रक क्रमांक CG04NK6291 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 14 टन किमती 5,00,000 रू

    (6) महेश कुमार पिता इंदल सासय उम्र 27 साल सा0 ग्राम समसपुर थाना महुआ जिला वैशाली बिहार

    जप्ती- ट्रक क्रमांक OD15D4151 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 30 टन किमती 8,40,000 रू

    (7) मनोज सिंह पिता जयचंद सिंह उम्र 37 साल सा0 रानीरोड पूरानी बस्ती कोरबा छ0ग0

    जप्ती – ट्रक क्रमांक CG12S2225 एवं उसमें लोहे के कबाडी सामान करीब 22.950 टन किमती 9,00,000 रू

    (8) प्रियंक देवांगन उर्फ मिनी पिता श्री चन्द्रीका प्रसाद देवांगन उम्र 43 वर्ष सा0 पूंजीपथरा, थाना पूंजीपथरा जिला रायगढ छ0ग0

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleकोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया
    Next Article लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    Related Posts

    कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी

    March 9, 2026

    लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    March 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया

    March 9, 2026
    Top Posts

    कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी

    March 9, 2026

    लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    March 9, 2026

    रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त

    March 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया

    March 9, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी

    By Industrial ImpactMarch 9, 2026

    कोरबा : शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल ओवरब्रिज पर सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी…

    लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    March 9, 2026

    रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त

    March 9, 2026

    कोरबा पुलिस ने खतरनाक ड्राइविंग करने वाले पिकअप चालक को पकड़ा, 4500 रुपए जुर्माना लगाया

    March 9, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा ओवरब्रिज पर स्कॉर्पियो में अचानक आग, मची अफरा-तफरी

    March 9, 2026

    लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी नेताम बनीं राज्यसभा सांसद, निर्विरोध जीत पर जताई खुशी

    March 9, 2026

    रायगढ़ पुलिस का ऑपरेशन प्रहार: एक दिन में 8 कार्रवाई, 134 टन अवैध स्क्रैप और 1 करोड़ 15 लाख की संपत्ति जब्त

    March 9, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.