रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा आदतन झगड़ा, मारपीट में शामिल रहने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जूटमिल और चक्रधरनगर पुलिस ने झगड़ा, मारपीट और सार्वजनिक स्थान पर हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले 6 आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, जिनमें एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत 21 मार्च को समाधी गली में हुई मारपीट की घटना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी किशोर बालक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने रिश्तेदार के साथ कयाघाट स्थित लकड़ी की देखरेख के लिए गया था, जहां करन बानी उर्फ करन गुप्ता अपने साथियों के साथ मौजूद था। किशोर बालक ने करन से उनके लकड़ी को नाली में बहा देने पर पूछताछ किया जिस पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।
CG – 11वीं छात्र अस्पताल में इंजेक्शन भरते दिखा, वीडियो वायरल
पीड़ित पक्ष के वहां से भागने पर आरोपी पीछा करते हुए घर तक पहुंचे और बाद में करन गुप्ता का बड़ा भाई सोनू गुप्ता तलवार लेकर मौके पर पहुंचा और जान से मारने की नीयत से दौड़ाने लगा। मामले में जूटमिल पुलिस ने अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 115(2), 296, 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी करन बानी उर्फ करन गुप्ता, नंद किशोर बानी उर्फ अखिल गुप्ता, सोनू गुप्ता एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को जेल भेजा गया।


