रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के मौके पर रजत जयंती महोत्सव में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं. आज शनिवार की सुबह जैसे ही वे रायपुर पहुंचे सीएम विष्णु देव साय सहित अन्य नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया. अब वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.
दरअसल आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण को 25 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में प्रदेश रजत जयंती महोत्सव मना रहा है. छत्तीसगढ़ आने से पहले पीएम मोदी ने प्रदेश वासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं.इस दौरान वे 14,260 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे.
Korba : स्थल विवाद ने बिगाड़ी आस्था की आरती, हिंदू क्रांति सेना ने हसदेव महाआरती रद्द की
विधानसभा भवन लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल होंगे
11:40 बजे पीएम मोदी छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा पहुंचेंगे और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. 12:15 से 1:15 बजे तक वे नई विधानसभा भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 1:30 बजे ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम पहुंचेंगे और लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे.पीएम मोदी 2:30 बजे राज्योत्सव स्थल पहुंचेंगे और 4:00 बजे तक कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद 4:20 पर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.


