बेंगलुरु, 2 अगस्त 2025। कर्नाटक के रसूखदार रेवन्ना परिवार के सदस्य और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की स्पेशल कोर्ट ने एक रेप केस में दोषी करार दिया है। यह वही मामला है, जिसमें एक 48 वर्षीय महिला, जो प्रज्वल के फार्महाउस में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी, ने दो बार रेप का आरोप लगाया था। कोर्ट ने लगभग 15 महीने की गहन जांच और 113 गवाहों की गवाही के बाद यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया है।
भारत ने रूस से तेल खरीदने का फैसला जारी रखा, ट्रंप के दावे को बताया भ्रामक
इस केस में एक वीडियो और एक साड़ी को मुख्य सबूत के तौर पर कोर्ट में पेश किया गया था। विशेष न्यायाधीश संतोष गजानन भट ने जैसे ही प्रज्वल को दोषी करार दिया, वह कोर्टरूम में फूट-फूटकर रो पड़ा।
प्रज्वल रेवन्ना पर रेप के कुल तीन और यौन उत्पीड़न का एक केस दर्ज है। यह पहला मामला है, जिसमें ट्रायल पूरा हुआ और उसे सजा सुनाई गई। कोर्ट ने माना कि आरोपी ने पीड़िता का विश्वास तोड़ते हुए, अपने प्रभाव और ताकत का गलत इस्तेमाल किया।
पीड़िता ने बताया कि यह घटना हासन जिले के गन्निकाडा स्थित रेवन्ना परिवार के फार्महाउस में हुई थी। पुलिस, डॉक्टर, घरेलू कामगार और पार्टी से जुड़े कई लोगों की गवाही और फॉरेंसिक सबूतों ने केस को मजबूती दी।


