रायपुर – छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं. गुरुवार को दिन-रात लोग उमस से परेशान होते रहे. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवा और हल्की बारिश की संभावना जताई है. साथ ही 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी भी होने के आसार हैं. इसके अलावा 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो पॉकेट में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है.
छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: धान के MSP में बढ़ोतरी, इस खरीफ सीजन से मिलेगा सीधा फायदा
मौसम सारांश
प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई. सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस राजनंदगांव में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया.
सिनोप्टिक सिस्टम
मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिणपूर्वी मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक फैला चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिणपूर्वी मध्य प्रदेश के ऊपर स्थित चक्रवाती परिसंचरण से दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम तक समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इनके प्रभाव से आज तेज हवा, हल्की बारिश और बिजली चमकने की संभावना है.
Chhattisgarh Fraud Case : निवेश के नाम पर बड़ा खेल, बिलासपुर में करोड़ों की ठगी का खुलासा
रायपुर समेत कई इलाकों में यलो और ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के कई इलाकों में अगले 3 घंटों के लिए यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. राजनांदगांव, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, बलरामपुर में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा, आंधी (40-60 KMPH) और वर्षा की संभावना है. यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जशपुर, सूरजपुर में यलो अलर्ट जारी किया गया है.


