रागगढ़ : जिले में पिछले 24 घंटे से होली ड्यूटी में पुलिस जवान तैनात है, होलिका दहन शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ है। होली की चौक-चौबंध व्यवस्था को लेकर एसएसपी शशि मोहन सिंह, ने आज सुबह 11:00 बजे पुलिस कार्यालय से जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की वर्चुअल बैठक लेकर होली ड्यूटी की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान पुलिस का रिस्पांस टाइम सबसे महत्वपूर्ण रहेगा और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में देहात थाना क्षेत्रों के विस्तृत दायरे को ध्यान में रखते हुए कम्युनिकेशन सिस्टम को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए। पेट्रोलिंग क्षेत्रों का विभाजन कर समीपस्थ थानों की टीमों को निरंतर संपर्क में रहने को कहा गया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित समन्वय स्थापित हो सके।
बेख़ौफ़ चोरों का आतंक: CSEB चौकी के बगल में दुकान का छज्जा तोड़कर लाखों की चोरी
शहर की सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं सीएसपी मयंक मिश्रा को सौंपी गई है। सीएसपी मयंक मिश्रा ने जानकारी दी कि अगले 48 घंटे लगातार पेट्रोलिंग, चेकिंग पॉइंट्स पर सघन जांच और बाइकर्स गैंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल एवं कोतरारोड़ क्षेत्रों में बनाए गए *16 चेकिंग पॉइंट्स* पर यातायात टीम द्वारा ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त दंडात्मक कदम उठाए जाएंगे। एसएसपी के निर्देश पर थाना कोतवाली, चक्रधरनगर, जूटमिल, कोतरारोड़ और खरसिया क्षेत्र में 5 ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शहर में 27 पेट्रोलिंग यूनिट्स की लाइव लोकेशन के साथ एक विशेष व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय किया गया है, जिससे आवश्यकता पड़ने पर निकटतम पेट्रोलिंग टीम तत्काल सहायता प्रदान कर सके। ड्रोन, व्हाट्सएप ग्रुप और शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में विशेष मॉनिटरिंग रूम बनाया गया है, जहां एक्सपर्ट की टीम रियल टाइम मॉनिटरिंग कर किसी भी घटना या दुर्घटना पर तुरंत प्रतिक्रिया देगी।
बीजेपी ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा को मिला मौका
सुरक्षा प्रबंधन के तहत शहर के चार थाना क्षेत्रों में 27 पेट्रोलिंग, 16 चेकिंग पॉइंट्स तथा कोतवाली क्षेत्र में 24, कोतरारोड़ में 12 और जूटमिल व चक्रधरनगर में 10-10 फिक्स पिकेट पॉइंट स्थापित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एडी स्क्वॉड की टीम भी लगातार सक्रिय रहेगी। रायगढ़ की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग से सोशल मीडिया की निगरानी कर रही है, आपत्तिजन या भडकाऊ पोस्ट पर कार्यवाही की जावेगी । साइबर थाना और महिला थाना की टीम सादी वर्दी में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखेगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर तत्काल वैधानिक कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही अनुविभाग के थानों में एसडीओपी थानों और पुलिस लाइन के अतिरिक्त बल के साथ मुस्तैद रहेंगे ।
राज्यसभा चुनाव 2026: भाजपा ने 6 राज्यों के उम्मीदवार घोषित किए, नितिन नवीन को भी मिला मौका
होली के दौरान जिले में उपलब्ध पुलिस बल के साथ छठवीं बटालियन और मैनपाट बटालियन से प्राप्त बल सहित लगभग 400 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। ड्यूटी पर तैनात जवानों के लिए समय पर भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र के वाटर एरिया पर विशेष निगरानी रखने, प्रशिक्षित होमगार्ड गोताखोरों की तैनाती करने तथा फायर ब्रिगेड को विभिन्न स्थानों पर तैयार रखने को कहा गया है। होली के दिन गार्डन बंद रहेंगे और शहर सहित आउटर क्षेत्रों में भी लगातार पेट्रोलिंग जारी रहेगी।


