PM Modi INS Vikrant नई दिल्ली / गोवा / कारवार, 20 अक्टूबर 2025 – दिवाली के शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर भारत माता के वीर सपूतों के साथ पर्व मनाने पहुंचे। इस बार उन्होंने INS विक्रांत पर भारतीय नौसेना के जवानों के साथ दिवाली मनाई। पीएम मोदी ने गोवा और कारवार तट पर स्थित देश के स्वदेशी एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत का दौरा किया और वहां मौजूद जवानों को दिवाली की बधाई दी।
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर रोमांचक नज़ारा: पहली बार रायपुर में ‘सूर्यकिरण’ टीम का शानदार एयर शो
“ये क्षण यादगार है…” – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने नौसैनिकों को संबोधित करते हुए कहा,
“आज का दिन अद्भुत है। एक तरफ विशाल समंदर है, तो दूसरी तरफ मेरे सामने भारत माता की रक्षा करने वाले वीर जवान खड़े हैं। यह दृश्य हमेशा के लिए मेरी यादों में रहेगा।”
उन्होंने कहा कि हर भारतीय की दिवाली तब और भी खास होती है जब देश के सैनिक सीमाओं पर डटे रहते हैं, और देश की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।


