नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला है। दिल्ली में आयोजित ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ के दौरान उन्होंने मोदी को ‘झूठों का सरदार’ करार देते हुए कई गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के निजी जीवन पर भी टिप्पणी की, जिससे नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो सकता है।
चीन सीमा के पास रूस का यात्री विमान क्रैश, 49 लोगों की मौत, 5 बच्चे भी शामिल
खरगे ने कहा, “मोदी जी कहते हैं कि उन्हें भगवान ने भेजा है। शादी करने से बच्चा होता है, घर पर सोने से नहीं।” इस बयान के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री के पारिवारिक जीवन पर तंज कसा।
उन्होंने आगे कहा कि “थोड़ी सीटें और आतीं तो हम सत्ता में होते और बीजेपी का तख्तापलट हो जाता।”


