देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए दो महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं, जिनसे देश की अर्थव्यवस्था और आम जनता को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री ने युवाओं के लिए एक नई रोजगार योजना की शुरुआत की, वहीं दूसरी ओर दिवाली तक वस्तु एवं सेवा कर (GST) में बड़े सुधार और टैक्स दरों में कटौती का वादा किया।
एम्मा थॉम्पसन का खुलासा – तलाक वाले दिन डोनाल्ड ट्रंप ने किया था डेट का प्रस्ताव
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, “आज मैं आपके लिए खुशखबरी लेकर आया हूं। 15 अगस्त के दिन मेरे देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपए की प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना शुरू कर रहे हैं।” उन्होंने आगे बताया कि इस योजना के तहत साढ़े 3 करोड़ नौजवानों को रोजगार मिलेगा, जिससे देश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिलेगा।
GST सुधारों पर बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “इस साल दिवाली में बड़ा तोहफा मिलने वाला है।” उन्होंने बताया कि GST को आए 8 साल हो चुके हैं और अब सरकार “नेक्स्ट जेनरेशन GST रिफॉर्म्स” लेकर आ रही है। इन सुधारों का लक्ष्य टैक्सेशन को सरल बनाना है। PM मोदी ने आश्वासन दिया कि इसके परिणामस्वरूप सामान्य लोगों के लिए टैक्स कम कर दिए जाएंगे, जिससे रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी और लोगों को बहुत फायदा होगा।
ये दोनों घोषणाएं देश के आर्थिक और सामाजिक विकास की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही हैं। जहाँ एक तरफ रोजगार योजना युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करेगी, वहीं GST में कटौती आम जनता की जेब पर पड़ने वाले बोझ को कम करने में मददगार साबित होगी।


