रायगढ़: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के मार्गदर्शन में जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई जारी है। पिछले 48 घंटों के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने चार अलग-अलग कार्रवाई में 6 आरोपियों से बड़ी मात्रा में अवैध 115 लीटर महुआ शराब और 92 पौवा देश और अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, आरोपियों से शराब बिक्री रकम और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
CG – एक ही घर में महिला-पुरुष की लाश मिलने से मचा हड़कंप, प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया
ग्राम लाखा में 65 लीटर महुआ शराब के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
पहली कार्रवाई दिनांक 02 जून 2026 को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा ग्राम लाखा स्थित न्यू गार्डन ढाबा के सामने मेन रोड किनारे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेक दास महंत अपने साथियों संजय दास महंत एवं आकाश यादव के साथ नदी के टापू में तैयार की गई महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं। सूचना पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां तीनों आरोपी अवैध शराब के साथ पाए गए। पूछताछ के दौरान वे शराब के संबंध में कोई वैध दस्तावेज अथवा संतोषजनक जवाब प्रस्तुत नहीं कर सके। तलाशी में आरोपी विवेक दास महंत के कब्जे से 65 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 13 हजार रुपये है, बरामद की गई। साथ ही संजय दास महंत एवं आकाश यादव के कब्जे से ट्रक के रबर ट्यूब भी बरामद किए गए, जिनका उपयोग शराब के परिवहन में किया जाना था। आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में कार्रवाई में एएसआई विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक गणेश पैकरा, हरेन्द्र पाल जगत एवं महिला आरक्षक परसीना टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
झाड़ू के नीचे छिपा था 2 करोड़ का गांजा! बस से 20 क्विंटल नशा बरामद, तस्करों के मंसूबे नाकाम
साइबर-जूटमिल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 92 पौवा शराब और बिक्री रकम जब्त
दूसरी कार्रवाई दिनांक 03 जून 2026 को साइबर थाना एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई। साइबर थाना प्रभारी निरीक्षक विजय चेलक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने संतोष टी स्टॉल के पीछे संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक मनीष महिलाने को पकड़ा। प्रारंभिक पूछताछ में वह गुमराह करने का प्रयास करता रहा, किंतु सघन पूछताछ में उसने अवैध शराब बिक्री करना स्वीकार कर लिया। आरोपी के निशानदेही पर पेड़ के पीछे छिपाकर रखी गई तीन सफेद प्लास्टिक बोरियों से 28 नग जम्मू स्पेशल व्हिस्की, 38 नग सीजी स्पेशल व्हिस्की एवं 26 नग देशी प्लेन शराब कुल 92 पौवा शराब बरामद की गई, जिसकी कीमत 9,620 रुपये है। इसके अतिरिक्त बिक्री से प्राप्त 8,520 रुपये नकद भी जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध थाना जूटमिल में धारा 34(2) एवं 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक रूपराम पटेल, आरक्षक जगमोहन ओगरे, धमेन्द्र सिंह, महेश पंडा, मनोज पटनायक, परमानंद पटेल एवं नरेश रजक शामिल रहे।


