बिलासपुर: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में प्रस्तावित तकनीकी कार्यों के चलते एक बार फिर रेल यात्रियों की परेशानियां बढ़ने वाली हैं। 14 से 17 जनवरी 2026 के बीच गर्डर लॉन्चिंग और डि-लांचिंग कार्य के लिए ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा जिससे कुल 6 मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।
रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरसिया–रॉबर्ट्सन स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 311 (भेलवाडीह) में गर्डर लॉन्चिंग का कार्य किया जाएगा। वहीं चक्रधरनगर और कोतरलिया सेक्शन के बीच रेलवे ब्रिज संख्या 124A में गर्डर डि-लांचिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान कुछ गाड़ियों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बीच रास्ते में ही समाप्त अथवा प्रारंभ किया जाएगा।
CG में चीनी मांझा पूरी तरह बैन, उल्लंघन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
रद्द रहने वाली मेमू ट्रेनें
- 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68737 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 एवं 17 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68738 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 15 एवं 17 जनवरी 2026 को रायगढ़ से चलने वाली 68735 रायगढ़–बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
- 14 एवं 16 जनवरी 2026 को बिलासपुर से चलने वाली 68736 बिलासपुर–रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
CG Weather Update: मकर संक्रांति के बाद फिर बढ़ेगी ठंड, तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट का अनुमान
बीच में समाप्त/प्रारंभ होने वाली ट्रेनें
- 15 एवं 17 जनवरी 2026 को गोंदिया से चलने वाली 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर को बिलासपुर स्टेशन पर समाप्त किया जाएगा। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी।
- इसी प्रकार 15 एवं 17 जनवरी 2026 को झारसुगुड़ा से चलने वाली 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू पैसेंजर बिलासपुर स्टेशन से प्रारंभ होगी और झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच रद्द रहेगी।


