अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में एक बार फिर हत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, मामला अंबिकापुर के मणिपुर थाना क्षेत्र का है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने धारदार टांगी से मौत के घाट उतार दिया।
होली पर पुलिस अलर्ट: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली वर्चुअल बैठक, तुरंत कार्रवाई के निर्देश
जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बाद अब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है। बताया जा रहा है कि देर रात पिता और आरोपी बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद आरोपी बेटे ने टांगी से अपने पिता के सिर में कई बार वार किए।
बेख़ौफ़ चोरों का आतंक: CSEB चौकी के बगल में दुकान का छज्जा तोड़कर लाखों की चोरी
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है।


