बिलासपुर : बिलासपुर के गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में एक छात्र को निष्कासित किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है. शुक्रवार रात एनएसयूआई नेताओं ने कुलपति निवास के सामने धरना-प्रदर्शन कर जमकर हंगामा मचाया.
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: मेडिकल पीजी की 61 नई सीटों को मिली मंजूरी, अब कुल 377 शासकीय सीटें उपलब्ध
इस दौरान कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने कहा कि ढाई साल बाद सरकार बदलेगी न तब गुजरात से कब्र से निकालकर कुलपति को लेकर आएंगे. एनएसयूआई नेताओं ने कहा कि कुलपति को चड्डी पहनाकर घूमाएंगे. इस प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आंदोलनकारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. नेताओं ने कहा- छात्र सुदीप शास्त्री का निष्कासन यूनिवर्सिटी वापस नहीं लेगी तो प्रदेश का सबसे बड़ा आंदोलन 4 नवंबर को यहां होगा.
SECL दीपका हादसा: टायर नहीं, ब्लास्टिंग बूस्टर के फटने से झुलसा मजदूर — सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
यहां हो रही भर्ती में गड़बड़ी की जानकारी ली जाएगी. विरोध-प्रदर्शन और हंगामे के बाद यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने मामले की शिकायत कोनी थाने में की. पुलिस ने नीरज पांडे, लक्की मिश्रा, सुदीप शास्त्री, सार्थक मिश्रा के खिलाफ नामजद और 30 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है.


