नोएडा.नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से पीटा।
भारत 70 हजार करोड़ में जर्मनी से खरीदेगा 6 पनडुब्बियां, सौदे को मिली मंजूरी
महिला छोड़ने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बचाने और वीडियो बनाने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे भी पीटा।
वीडियो में महिला छटपटाते हुए सीढ़ियों से नीचे की ओर भागती दिख रही है। उसकी चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। कंबल डालकर आग बुझाई और उसे फोर्टिस अस्पताल लेकर गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल रेफर कर दिया।
22 अगस्त को महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 23 अगस्त को पति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को आरोपी पति विपिन को पुलिस मेडिकल के लिए जिला अस्पताल ले जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया। पुलिस ने पीछा करके आरोपी को सिरसा चौराहे के पास पैर में गोली मारकर पकड़ लिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।


