Close Menu
    What's Hot

    कोरबा निगम में बजट पर बड़ी मुहर: भारी बहुमत से 2025-26 पुनरीक्षित और 2026-27 बजट पारित, सिर्फ 4 पार्षदों का विरोध

    March 25, 2026

    जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या

    March 25, 2026

    बिलासपुर में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • कोरबा निगम में बजट पर बड़ी मुहर: भारी बहुमत से 2025-26 पुनरीक्षित और 2026-27 बजट पारित, सिर्फ 4 पार्षदों का विरोध
    • जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या
    • बिलासपुर में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत
    • प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने का विरोध तेज, छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
    • CG पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 लाख के 34 कच्चे हीरे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
    • रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा, इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन लागू
    • रोने से नाराज़ मां बनी हैवान, दुधमुंहे बच्चे को जमीन पर पटककर ली जान
    • 430 पदों के लिए लंबी प्रक्रिया पूरी: छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती-2023 की अंतिम चयन सूची जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    • Home
    • BREAKING NEWS
    • Desh – Videsh
    • CHHATTISGARH
    • Industry
    • Entertainment
    • Other
      • Business
      • JOB
      • Automobile
      • Health & Fitness
      • Interior & Vaastu
      • Sports
    Industrial ImpactIndustrial Impact
    Home»CHHATTISGARH»कोरबा में नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत का स्वास्थ्य सेवा में सुधार का पहला कदम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण
    CHHATTISGARH

    कोरबा में नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत का स्वास्थ्य सेवा में सुधार का पहला कदम, मेडिकल कॉलेज अस्पताल का किया निरीक्षण

    Industrial ImpactBy Industrial ImpactDecember 21, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp

    कोरबा : जिले में ज्वॉनिंग के दूसरे ही दिन से नवपदस्थ कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में अपनी रणनीति प्रारंभ कर दी है। इस कड़ी में आज उन्होंने सुबह होते ही कोरबावासियों की लाइफलाइन स्व बिसाहूदस महंत स्मृति मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया। अस्पताल में प्रवेश करते ही उन्होंने एक आम मरीज की तरह आवश्यकताओं को भांपते हुए पंजीयन कक्ष एवं इमरजेंसी सेवा के पास सेवारत चिकित्सकों के नाम एवं उनके मोबाइल नंबरों की सूची प्रदर्शित करने और शासन द्वारा मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख करते हुए जानकारी को डिस्प्ले करने के निर्देश दिए।

    डोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण, 23 से 27 दिसंबर तक कई यात्री ट्रेनें रद्द

    लगभग दो घंटे तक उन्होंने अस्पताल में अपना समय देते हुए मरीजों, मरीजों के परिजनों, एनआरसी में दाखिल बच्चों की माताओं से स्वास्थ्य सुविधाओं की टोह लीं और उन्हें कॉलेज प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं को भी परखने का काम किया। कलेक्टर दुदावत ने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाई गई टीवी के बंद होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए शीघ्र चालू करने के निर्देश दिए, वहीं बच्चो को दी जाने वाली आहार की जानकारी लेते हुए उन्होंने किचन में जाकर सब्जी, दाल की गुणवत्ता को भी परखा और दाल पतली दिखाई देने पर गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने यहां भर्ती बच्चे का वजन कराकर वजन में हो रहे सुधार की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने एनआरसी में अव्यवस्थाओं को लेकर नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिये। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने अस्पताल परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर बनाए रखने, आपातकालीन मरीजों को त्वरित एवं समुचित उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    नवपदस्थ कलेक्टर श्री दुदावत ने आपातकालीन सेवा, शिशु वार्ड, महिला एवं पुरुष वार्ड, बर्न यूनिट, एनआरसी, डायलिसिस सेंटर, ऑपरेशन थियेटर, सोनोग्राफी, मनोरोग, गायनिक, नेत्र विभाग, ओपीडी सेवा, एसएनसीयू, सेंट्रल किचन, हमर लैब, ट्रामा सेंटर तथा स्टोर रूम का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ करने के साथ ही भविष्य में होने वाले विस्तार, अधोसंरचना विकास एवं आवश्यक उपकरणों को ध्यान में रखते हुए सभी विभागों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए।

    मरीजो से जाना हाल-चाल,मिल रही सुविधाओं को भी परखा

    कलेक्टर श्री दुदावत ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती मरीजों से उनका हाल-चाल पूछते हुए उन्हें मिल रही चिकित्सकीय उपचार की भी टोह लीं। उन्होंने अस्पताल में डॉक्टर द्वारा जाँच करने,दवाइयां उपलब्ध होने, आयुष्मान कार्ड से उपचार, नाश्ते एवं भोजन समय पर मिलने, खाने की क्वालिटी ठीक होने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने सेंट्रल किचन में मरीजों के लिए बनाए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को भी परखा। कलेक्टर ने मरीजों को उपलब्ध सेवाओं पर संतोष जताया।

    खराब उपकरणों के मेंटेनेंस, बारिश में पानी रिसाव रोकने सहित दिए अन्य निर्देश

    कलेक्टर श्री दुदावत ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने इमरजेंसी सेवा में ड्रेसिंग रूम को व्यवस्थित रखने, शीघ्र उपचार व्यवस्था दुरुस्त करने तथा आईसीयू में खराब पड़े उपकरणों को वार्षिक मेंटेनेंस सेवा के अंतर्गत मरम्मत कर क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।

    बर्न यूनिट के निरीक्षण के दौरान उन्होंने एक्सटेंशन एरिया के कार्य को शीघ्र पूर्ण करने, मनोरोग विभाग में मरीजों को उचित परामर्श एवं अभिलेख संधारण सुनिश्चित करने, ओपीडी में आभा एप्लिकेशन के माध्यम से मरीजों का पंजीयन एवं उपचार करने, गायनिक विभाग में महिलाओं की जांच एवं सुरक्षित प्रसव संबंधी सावधानियां बरतने के निर्देश दिए।

    कोरबा: करतला जंगल में जुआ फड़ पर छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये और वाहन बरामद

    कलेक्टर ने नवजात शिशु इकाई (एसएनसीयू ) निर्माण कार्य, ऑपरेशन थियेटर एक्सटेंशन, पोस्टमार्टम कक्ष, वायरोलॉजी लैब का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। हमर लैब में ऑनलाइन रिपोर्टिंग सुनिश्चित करने, छत के ऊपर रखी अनुपयोगी सामग्रियों को हटाने तथा बारिश के समय छत से पानी रिसाव न हो इसके लिए पीडब्ल्यूडी के माध्यम से मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बंद पड़े स्टोर रूम से सामग्रियों को सीएमएचओ कार्यालय स्थानांतरित कर मेडिकल कॉलेज को भवन उपलब्ध कराने, सोनोग्राफी, डायलिसिस, फिजियोथेरेपी, दवा वितरण, ब्लड बैंक, रेडक्रॉस एवं ट्रामा सेंटर की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री दुदावत ने मरीजों की सुविधा के लिए लिफ्ट, सेंट्रल एसी एवं रैम्प निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने, निचले तल पर रखी कबाड़ सामग्री हटाने, सीपेज एवं ड्रेनेज की समस्या दूर करने तथा पार्किंग समस्या के समाधान हेतु स्टीमेट तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp
    Previous Articleडोंगरगढ़ स्टेशन पर अतिरिक्त लूप लाइन निर्माण, 23 से 27 दिसंबर तक कई यात्री ट्रेनें रद्द
    Next Article कोरबा में हाथी की गतिविधियों पर वन विभाग की कड़ी नजर, पांच गाड़ियों में 25 सदस्य तैनात

    Related Posts

    कोरबा निगम में बजट पर बड़ी मुहर: भारी बहुमत से 2025-26 पुनरीक्षित और 2026-27 बजट पारित, सिर्फ 4 पार्षदों का विरोध

    March 25, 2026

    जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या

    March 25, 2026

    बिलासपुर में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

    March 25, 2026
    Top Posts

    प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने का विरोध तेज, छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

    March 25, 2026
    Don't Miss
    CHHATTISGARH

    कोरबा निगम में बजट पर बड़ी मुहर: भारी बहुमत से 2025-26 पुनरीक्षित और 2026-27 बजट पारित, सिर्फ 4 पार्षदों का विरोध

    By Industrial ImpactMarch 25, 2026

    कोरबा : आज सम्पन्न नगर पालिक निगम कोरबा के साधारण सम्मिलन में पुनरीक्षित बजट वर्ष…

    जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या

    March 25, 2026

    बिलासपुर में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

    March 25, 2026

    प्लास्टिक बोतलों में शराब बेचने का विरोध तेज, छत्तीसगढ़ बोतल संघ ने आबकारी आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo

    Email Us: industrialimpact.in@gmail.com
    Contact : +91-9340415341
    Address : Shiva residency, Mathpurena,
    Raipur, Chhattisgarh - 492001

    Facebook X (Twitter) WhatsApp
    Our Picks

    कोरबा निगम में बजट पर बड़ी मुहर: भारी बहुमत से 2025-26 पुनरीक्षित और 2026-27 बजट पारित, सिर्फ 4 पार्षदों का विरोध

    March 25, 2026

    जांजगीर-चांपा में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने डेढ़ साल के मासूम बेटे की कर दी हत्या

    March 25, 2026

    बिलासपुर में अवैध रेत खनन के दौरान बड़ा हादसा, ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत

    March 25, 2026
    Most Popular

    © 2026 industrialimpact.in. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Term & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.