कोरबा : कोरबा के सुनालिया पुल सड़क पर प्रतिदिन लगने वाले जाम की समस्या को दूर करने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा सुनालिया पुल में नवीन ब्रिज निर्माण की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने आज निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व अधिकारियों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण किया तथा सुनालिया चैक के पास फ्री इंटरसेक्शन ब्रिज एवं अग्रसेन तिराहा नवीन ब्रिज के साथ ही डी.डी.एम. रोड से कनेक्टिविटी, नवीन सड़क निर्माण आदि के संबंध में त्वरित रूप से डी.पी.आर. तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जन्मदिवस, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह
कोरबा शहर के पावर हाउस रोड स्थित सुनालिय पुल सड़क पर टेªफिक के अत्यधिक दबाव एवं वहाॅं पर प्रतिदिन लगने वाले सड़क जाम की स्थिति को दूर कर वहाॅं का आवागमन सुगम बनाने की दिशा में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा अपने कोरबा प्रवास के दौरान सुनालिया पुल में नया ब्रिज निर्माण तथा इस हेतु 09 करोड़ रूपये राशि की स्वीकृति की घोषणा गई थी, मुख्यमंत्री श्री साय की घोषणा को अमलीजामा पहनाने हेतु कलेक्टर अजीत वसंत ने आज स्थल का निरीक्षण किया, सुनालिया पुल, डी.डी.एम. रोड तथा डी.डी.एम. रोड से नहर की ओर जाने वाले मार्ग का भ्रमण कर उन्होने सुनालिया चैक के पास फ्री इंटरसेक्शन एवं अग्रसेन तिराहा पर नवीन ब्रिज के साथ ही डी.डी.एम. रोड से कनेक्टिविटी के साथ-साथ नहर के किनारे-किनारे सुनालिया चैक तक नवीन सड़क निर्माण के संबंध में डी.पी.आर. तैयार कर प्रस्तुत करने अधिकारियों को निर्देशित किया।
कोरबा में हथियारबंद युवक गिरफ्तार: जूते में छुपाया कारतूस, होटल के कमरे से भी मिली गोलियां
नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा निहारिका के सामने स्थित उजाड़ पड़े फलोद्यान परिसर में फु्रट मार्केट विकसित कर निहारिका क्षेत्र में स्थित फल ठेलों को वहाॅ पर व्यवस्थित करने, 20 दुकानों का निर्माण कर सुभाष चैक में स्थित दुकानों को विस्थापित कर चैक को व्यवस्थित करने, परिसर को बाउण्ड्रीवाल से सुरक्षित कर अवैध कब्जे से बचाने, वहाॅं पर स्थित वर्किंग वूमेन हास्टल तक पहुंच मार्ग हेतु सड़क निर्माण करने आदि की कार्ययोजना तैयार की गई हैं। आज कलेक्टर अजीत वसंत ने फलोद्यान परिसर का निरीक्षण किया, कार्ययोजना का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुभाष चैक में स्थित निगम की दुकानों में व्यवसाय करने वाले दुकानदारों की सहमति के साथ आवश्यक डिटेल्स तैयार कर प्रस्तुत करें, साथ ही बाउण्ड्रीवाल का निर्माण व वर्किंग वूमेन हास्टल तक सड़क निर्माण के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कराएं।
रायगढ़: साउथ बिहार एक्सप्रेस में महिला यात्री के पर्स से 2.4 लाख रुपए के आभूषण चोरी
नगर पालिक निगम केारबा द्वारा बुधवारी स्थित सर्कस मैदान में सेल्फ फायनेंस स्कीम के अंतर्गत नवीन शाॅपिंग माॅल के निर्माण की कार्ययोजना लगभग साढे़ 36 करोड़ रूपये की लागत से तैयार की गई है, उक्त शाॅपिंग माॅल में 125 दुकानें व आफिस, पार्किंग, कैफेटेरिया, सर्वसुविधायुक्त एसी सिस्टम आदि सहित अन्य निर्माण कार्य कराए जाएंगे। कलेक्टर अजीत वसंत ने स्थल का निरीक्षण करते हुए उक्त संबंध में रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित किए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए।


