रायपुर : छत्तीसगढ़ के क्रिकेट खिलाडि़यों को एक्सपोजर देने के लिए आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर टी-20 लीग (सीसीपीएल) के तीसरे संस्करण की शुरुआत बुधवार को होगी। आईपीएल की तर्ज पर आयोजित इस टूर्नामेंट में उद्घाटन मैच बुधवार को मेजबान रायपुर रायनोंज और राजनांदगावं पैंथर्स के बीच रात 9 बजे से खेला जाएगा।
बिलासपुर में लूट का खुलासा: कोनी पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, बाइक व नकदी बरामद
नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल छह टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। सेमीफाइनल 12 जून और फाइनल 14 जून को होगा। यह टूर्नामेंट बीसीसीआई की अनुमति से किया जा रहा है। स्टेडियम में जाने के लिए राजधानी के कई इलाकों में निशुल्क बस सेवा की व्यवस्था की सीएससीएस की ओर से की जा रही है।
इन टीमों के बीच मुकाबला
- रायपुर रायनोज: कप्तान- अमनदीप खरे
- बिलासपुर बुल्स: कप्तान- आयुष पांडे
- रायगढ़ लायंस: कप्तान-ऋषभ तिवारी
- राजनांदगांव पैंथर्स: कप्तान- अजय मंडल
- सरगुजा टाइगर्स: कप्तान- आशुतोष सिंह
- बस्तर बाइसंस: कप्तान- अनुज तिवारी
सोनी टेन-3 में सीधा प्रसारण
सीसीपीएल-3 का ऑफिशियल ब्राडकॉस्ट पार्टनर सोनी टेन-3 चैनल है, जिसमें सभी मैचों का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
रायगढ़ में ट्रेलरों की जोरदार टक्कर से मची अफरा-तफरी, एक चालक जिंदा जला; दूसरे ने कूदकर बचाई जान
प्रतिदिन दिया जाएगा दर्शकों को इनाम
सीसीपीएल में दर्शकों की भीड़ एकत्रित करने के लिए सीएससीएस ने कई आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की है। मैच टिकट के पीछे दिए गए फार्म को भरकर दर्शक कई पुरस्कार जीत सकते हैं, जिसमें दो पहिया वाहन प्रथम पुरस्कार है। नौंवे स्थान वाले तक को पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट में छक्के वाली गेंद को दर्शक ने कैच कर लिया, तो उसे पुरस्कार के रूप में 10 हजार रुपए नकद प्रदान किए जाएंगे।


