कोरबा के जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने अस्पताल पहुंच गया। युवती नर्सिंग स्टाफ के 17 नंबर कक्ष में ड्यूटी पर थी। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। समझाने के बावजूद वह नहीं माना और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ के साथ बदसलूकी करने लगा।
छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: ओपी चौधरी पेश कर रहे तीसरा वित्तीय प्लान, देखें लाइव अपडेट
विवाद के दौरान युवक ने एक अस्पताल कर्मी के हाथ पर दांत से काट लिया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद कर्मचारियों ने किसी तरह उसे पकड़कर अस्पताल परिसर स्थित पुलिस चौकी पहुंचाया। वहां भी युवक ने हंगामा जारी रखा और हाथापाई करने लगा। देखते ही देखते चौकी के पास लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक सहित उसके एक साथी को पकड़ लिया। दोनों की पहचान सूरज महंत और अक्षय कुमार के रूप में हुई है, जो बालको चेक पोस्ट क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
आपसी रंजिश में खूनी खेल: महिला, बेटे और नाती की हत्या, पति-बहू गंभीर घायल
जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल के सह अधीक्षक रविकांत जाटवर ने बताया कि दो असामाजिक तत्व अस्पताल आए और एक महिला सफाई कर्मी से विवाद करने लगे। बीच बचाव के दौरान एक कर्मचारी को दांत से काटा गया और मारपीट की गई। मामले की शिकायत पुलिस को दे दी गई है।


