कोरबा : सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरीपारा में एक नाबालिग लड़की के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने इलाके में रहने वाले युवक मनीष राठिया पर बहला-फुसलाकर ले जाने और सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों के अनुसार, मोबाइल फोन पर सर्वमंगला मंदिर में शादी कराने की जानकारी दी गई थी। सूचना मिलते ही परिजन मंदिर पहुंचे, जहां युवक की मां जो सर्वमंगला मंदिर में निजी सिक्योरिटी गार्ड के रूप में कार्यरत बताई जा रही है खाकी वर्दी में मौजूद थी और कथित रूप से धौंस जमाती रही।
CG – होली की पहली रात रिश्तों पर खून का दाग, बेटे ने पिता की कर दी हत्या
आरोप है कि इसके बाद किशोरी के परिजन जब युवक के घर के पास पहुंचे तो उनके साथ मारपीट भी की गई। मामला थाने पहुंचने पर परिजनों का कहना है कि युवक की मां को खाकी वर्दी में देखकर पुलिस भी क्षणभर के लिए चौंक गई। सबसे गंभीर सवाल यह उठ रहा है कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी युवक के लापता होने की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई। पीड़िता पक्ष ने युवक की मां और अन्य परिजनों पर मिलीभगत कर नाबालिग की शादी कराने के प्रयास का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है।
बेख़ौफ़ चोरों का आतंक: CSEB चौकी के बगल में दुकान का छज्जा तोड़कर लाखों की चोरी
पुलिस ने दोनों पक्षों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि दोनों परिवार पथरीपारा में ही आमने-सामने रहते हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया है। इससे पहले भी युवक और किशोरी के प्रेम प्रसंग की खबर दोनों परिवार वालों को थी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।


