कोरबा में मंगलवार रात 11 बजे की घटना है सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंगापुर की घटना बताई जा रही है जहां मंगलवार की रात लगभग 11:00 बजे दो पक्ष में जमकर मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय घनश्याम प्रजापति सिंगापुर में निवास करता है और वह रात के वक्त अपने घर पर था वहीं कुछ वक्त घर पहुंचे इस दौरान उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। 10 से 15 की संख्या में युवक लाठी टेंडर लिख रहे हुए थे और घर पर तोड़फोड़ करने के साथ ही उसके साथ मारपीट करने लगे बीच बचाव करने पर उसके माता-पिता और बहन के साथ भी मारपीट की गई। घर की खिड़की दरवाजे के अलावा बाहर में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया गया।इसके शिकायत तत्काल सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई।
कोरबा में महिलाओं के लिए “बचपन की टिकट” कार्यक्रम का होगा आयोजन
घायल युवक के पिता रधवीर प्रजापति ने बताया कि वो अपने कमरे में आराम कर रहा था अचानक से उसका बेटा चिल्ला चिल्लाकर आवाज देने लगा जहां बाहर आकर देखा तो 10 से 15 की संख्या में लड़के घर के आंगन में खड़े हुए थे और उसके बेटे पर हमला करना शुरू किया इस दौरान वह जब भी बचाव करने गया तब किसी ने उसके सीर पर हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल युवक की माँ मानमती ने बताया कि बेटा घर पर नहीं था खाना पीना खाकर पति-पत्नी कमरे में आराम कर रहे थे अचानक से युवक आए और मारपीट करना शुरू कर दिया घर के आंगन में खड़ी बाइक को भी तोड़फोड़ किया वहीं दरवाजा खिड़की पर भी पत्थर बाजी की गई।
कोरबा में तलवार से केक काटना पड़ा भारी, 4 युवक गिरफ्तार, 8 पर केस दर्ज
जब उसके बेटे कोई वक्त करने लगे तब दोनों बचाने के लिए गए इस दौरान युवकों ने उनकी भी पिटाई कर दी और जब विवाद बाद तब आसपास के लोग दौड़ते हुए उन्हें देखकर सभी वक्त भाग खड़े हुए। बता जा रहा है कि पीड़ित घायल परिवार सिंगापुर में ईंट बनाने का काम करता है जहां पुरानी रंजीत के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि दो पक्षों में सिंगापुर में मारपीट की घटना सामने आई है वही पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है बहुत जल्द ही आरोपियों के ख़िलाफ कार्यवाही की जाएगी।


