कोरबा : महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय व मेयर इन कांउसिल सदस्यों की उपस्थिति में आज शुक्रवार को निगम द्वारा संचालित होने जा रहे ’’ मिशन वरूण ’’ का शुभारंभ किया, उन्होने ’’ मिशन वरूण ’’ वाहन को हरी झण्डी दिखाकर मिशन की टीमों को उनके मिशन हेतु रवाना किया। महापौर श्रीमती राजपूत ने आमजन से जल संरक्षण की अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, पानी की एक-एक बूॅंद कीमती है, अतः पानी का सदुपयोग करें उसे व्यर्थ न बहने दें, उन्होने कहाकि निगम केा देय जल कर का भुगतान समय पर करें तथा व्यवस्था की बेहतरी में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।
कोरबा: जाम मुक्त करने के लिए सुनालिया पुल में नया ब्रिज निर्माण, कलेक्टर ने किया साइट का निरीक्षण
यहाॅं उल्लेखनीय है कि जल की बचत एवं उपयोगिता के प्रति आमनागरिकों को जागरूक करने तथा जलकर की वसूली हेतु नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा अभिनव कदम उठाते हुए ’’ मिशन वरूण ’’ का संचालन किया जा रहा है, निगम के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में आज महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में ’’ मिशन वरूण ’’ का विधिवत शुभारंभ किया, उन्होने ’’ मिशन वरूण ’’ वाहन को हरी झण्डी दिखाई तथा मिशन हेतु गठित टीमों को उनके मिशन के लिए रवाना किया। इस मौके पर महापौर श्रीमती राजपूत ने आमनागरिकों से अपील करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि निगम की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बहुत ही अच्छे सुचारू ढंग से संचालित हो रही है तथा विस्तृत क्षेत्रफल में स्थित समस्त वार्ड, बस्तियों व दूरदराज के मोहल्लों, पारों तक पानी की निर्वाध आपूर्ति की जा रही है। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से हमारे जीवन के लिए जल अत्यंत महत्वपूर्ण है, पानी की एक-एक बूंद कीमती है, हम सभी का दायित्व है कि हम जल का संरक्षण करें, इसे व्यर्थ न बहने दें, उपयोग के बाद नलों को बंद करके रखें ताकि पानी का अपव्यय न हों।
छत्तीसगढ़ में मनाया जाएगा भगवान बिरसा मुंडा का 150वां जन्मदिवस, 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस समारोह
महापौर श्रीमती राजपूत ने आमनागरिकों से भी इस हेतु अपील की तथा आगे कहा कि वे निगम को देय जलकर का भुगतान समय पर अवश्य करें तथा पेयजल आपूर्ति की बेहतर व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें। शुभारंभ कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य फिरतराम साहू, अजय गोंड़ , ममता यादव, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, उपायुक्त नीरज कौशिक, जोन कमिश्नर भूषण उरांव, कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, सहायक अभियंता रमेश सूर्यवंशी आदि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


