गुजरात के अहमदाबाद में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. इस दौरान 8 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है. वहीं, करीब 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. यह हादसा अहमदाबाद के वस्त्राल के पास महमूदपुर स्थित ‘टैलेंट फायरवर्क्स’ नाम की पटाखा फैक्टरी में हुआ है. कॉर्पोरेशन ने फैक्ट्री का लाइसेंस रद्द कर दिया था. यह पटाखा फैक्ट्री एक खुले खेत वाले इलाके में चल रही थी. घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल और मणिनगर के LG अस्पताल ले जाया गया. अधिकारियों को आशंका है कि मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है.
कोरबा में रथ यात्रा मेले के बीच बिजली के तार पर दिखा 8 फीट का अजगर, मची अफरा-तफरी
हादसे की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग बुझाने और घटनास्थल की तलाशी लेना शुरू कर दिए. पुलिस और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है.
अधिकारियों के मुताबिक, 3:30 बजे आग लगने की जानकारी मिली थी. इसके बाद, RAF और फायर डिपार्टमेंट की टीम सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंची.


