हरिद्वार, 27 जुलाई 2025 — उत्तराखंड के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर में भारी भीड़ के चलते सुबह करीब 9:15 बजे भगदड़ मच गई, जिसमें 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 29 से अधिक घायल हो गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है।
गढ़वाल डिवीजन के कमिश्नर विनय शंकर पांडे ने बताया कि मंदिर में भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी। वहीं, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने बताया कि हादसे की एक बड़ी वजह सीढ़ियों पर करंट फैलने की अफवाह थी, जिससे लोग घबरा गए और एक-दूसरे को रौंदते हुए भागने लगे।
प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने कहा, “हमें शुरू में 35 लोगों के घायल होने की सूचना मिली थी, जिनमें से 6 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाकी घायलों का इलाज जारी है


