जांजगीर-चांपा : जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सेमरा-अवरीद मार्ग पर तालाब के पास स्थित खतरनाक मोड़ पर मोटरसाइकिल और पेप्सी से भरी पिकअप गाड़ी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी 19 वर्षीय अभिषेक कश्यप के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी मां को शादी समारोह में छोड़ने के लिए अवरीद गांव गया था और वहां से वापस सेमरा की ओर लौट रहा था।
छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात: 28,461 पक्के घरों के निर्माण को केंद्र की मंजूरी, 435 करोड़ रुपये स्वीकृत
इसी दौरान सेमरा से जांजगीर की ओर जा रही पेप्सी से भरी एक पिकअप गाड़ी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसकी प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 11 बी. H. 3513 को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।


