बिलासपुर : बिलासपुर हादसे के बाद एक बार फिर बिलासपुर में रेल यात्रियों के लिए एक डरावना पल सामने आया जब कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशनों के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें दिखाई दीं। जानकारी के अनुसार दो मालगाड़ियां और एक यात्री ट्रेन एक ही लाइन पर थीं।
कोरबा में हाथियों का आतंक, रातोंरात उजड़ी फसलें, ग्रामीणों में बढ़ी दहशत
यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई क्योंकि यात्री ट्रेन के आगे और पीछे मालगाड़ियां खड़ी थीं। इस दौरान कई यात्रियों में हड़कंप मच गया और कुछ लोग ट्रेन से उतर गए। बता दें कि 4 नवंबर को बिलासपुर के लालखदान क्षेत्र में रेल हादसा हुआ था जिसमें अभी तक अधिकृत तौर पर 11 यात्रियों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 20 घायलों का इलाज जारी है।
बिलासपुर ट्रेन हादसे पर CRS की बड़ी कार्रवाई, डेढ़ दर्जन से अधिक रेल कर्मचारियों को पेश होने का आदेश


