कोरबा : उरगा पुलिस को उस समय बड़ी सफलता मिली जब मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे लोहे के एंगल, पाइप, टीन और स्क्रैप को जप्त कर लिया। पुलिस ने मौके से वाहन चालक को भी गिरफ्तार किया है, जबकि मामले में चोरी की संपत्ति होने की आशंका के आधार पर आगे की जांच जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना उरगा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि उरगा-पताढ़ी मार्ग पर रिलेक्स इन होटल के पास स्वराज माजदा वाहन (क्रमांक CG 10 BJ 4023) में अवैध रूप से कबाड़ सामग्री परिवहन की जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और वाहन को रोक लिया। जांच में वाहन चालक की पहचान नासिर शेख पिता रफीक शेख उम्र 26 वर्ष निवासी इमलीछापर, थाना कुसमुंडा, जिला कोरबा के रूप में हुई।
एसईसीएल गेवरा परियोजना: ग्राम नराईबोध के भू-विस्थापितों ने बाहरी हस्तक्षेप के खिलाफ खोला मोर्चा
पुलिस पूछताछ में नासिर शेख ने बताया कि वह साहिल मेमन कबाड़ी, गेवरा बस्ती कुसमुंडा की माजदा वाहन में ड्राइवरी का कार्य करता है। उसने यह भी स्वीकार किया कि आज उसने अपने मालिक की दुकान से लगभग 4000 किलो (4 टन) कबाड़ सामग्री — जिसमें लोहे के एंगल, पाइप, टीन, छड़ के टुकड़े और रॉड शामिल हैं — चांपा निवासी तारिक मेमन की कबाड़ी दुकान में बिक्री के लिए ले जा रहा था। आरोपी के पास इस परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।
सड़क किनारे मिली लाश की गुत्थी अनसुलझी: छह दिन बाद भी पहचान अज्ञात, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
पुलिस ने वाहन समेत कबाड़ सामग्री को जप्त कर लिया है। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी गई है, जिसमें वाहन की कीमत 2 लाख रुपये और कबाड़ सामग्री की कीमत 80 हजार रुपये शामिल है।


