दुर्ग : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अफीम की अवैध खेती मामले में लगातार कार्रवाई हो रही है। भाजपा नेता विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद अब प्रशासन ने उनके परिवार से जुड़ी अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को जिला प्रशासन और राजस्व विभाग की टीम ने विनायक ताम्रकार के छोटे भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया।
Chhattisgarh Crime – प्रेम जाल में फंसाकर महिला से दुष्कर्म, फिर 8 लाख की ठगी
वहीं दुर्ग पुलिस ने भाजपा नेता विनायक के घर से सात बोरी डोडा, करीब 2 किलोग्राम खसखस और अफीम में चीरा लगाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले विशेष हथियार बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन ने पहले ही इन संपत्तियों का निरीक्षण किया था, जिसके बाद कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, बृजेश ताम्रकार द्वारा संचालित सीमेंट पोल बनाने की फैक्ट्री भी अवैध कब्जे की जमीन पर संचालित पाई गई। जांच के बाद राजस्व विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बुलडोजर से अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की है।
ई-चालान का लिंक बना जाल! क्लिक करते ही ट्रेन मैनेजर के खाते से उड़े लाखों रुपये
गौरतलब है कि दुर्ग जिले के समोदा–झेंझरी इलाके में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का मामला सामने आने के बाद भाजपा नेता विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने उनकी और उनके परिजनों की संपत्तियों की जांच शुरू की थी। फिलहाल जिला प्रशासन का कहना है कि अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।


