कोरबा : सोमवार दोपहर ढोढ़ीपारा मुख्य मार्ग पर एक दुखद घटना सामने आई। मालगाड़ी से कोयला चोरी करते समय एक चौदह वर्षीय नाबालिग बिजली के झटके की चपेट में आ गया। उसे तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार अभी जारी है। यह घटना ढोढ़ीपारा बस्ती के सामने बालको रेलवे पटरी पर हुई। चौदह वर्षीय पीयूष चौधरी अपने दोस्तों के साथ कोयला चोरी करने गया था।
गरीबों के चेहरे पर मुस्कान! छत्तीसगढ़ ने 6 लाख से ज्यादा आवास बनाकर बनाया रिकॉर्ड
वह सीताराम चौधरी का पुत्र है और गायत्री विद्या मंदिर में कक्षा पांचवीं का छात्र है। कोयले से भरी यह मालगाड़ी टीपी नगर से आ रही थी और बालको पावर प्लांट जा रही थी। जिस पटरी पर यह घटना हुई, वह बालको का रेलवे ट्रैक बताया जा रहा है। मालगाड़ी की गति धीमी होने पर पीयूष और उसके दोस्तों ने उसकी नली निकाली। इसके बाद मालगाड़ी रुक गई।
अब अंबिकापुर से उड़ान भरते ही 3 घंटे में दिल्ली-कोलकाता पहुंचेंगे यात्री, जानें कितना लगेगा किराया
पीयूष कोयला चोरी करने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ गया। डिब्बे पर चढ़ते ही वह अचानक ऊपर लगे विद्युत तार की चपेट में आ गया। बिजली का झटका लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और मालगाड़ी के डिब्बे पर ही गिर गया। उसके दोस्तों ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों की मदद से पीयूष को मालगाड़ी के डिब्बे से नीचे उतारा गया और एक निजी वाहन से मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया।


