कोरबा के जटगा चौकी क्षेत्र के लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू कराया। मृतक की पहचान बनवारी लाल पटेल पिता मोहन लाल, 40 वर्ष, निवासी जटगा धोबघट पारा के रूप में हुई है। वह पेशे से किसान था और अपने घर के लिए बरसात से पहले मुरुम लेने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर मुरुम से भरा हुआ था और लालमट्ठा घरसा के चढ़ान पर चढ़ते समय अचानक अनियंत्रित हो गया। चढ़ाव ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर पीछे की ओर पलट गया और चालक बनवारी लाल उसमें दब गया। ट्रैक्टर में सवार एक अन्य व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया।
Trending
- बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों का तबादला, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी, देखें लिस्ट…
- KORBA: कोबरा के डसने के बाद युवक अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर ने कहा- पहले सांप लेकर आओ, फिर होगा इलाज
- कोरबा में बंद केमिकल फैक्ट्री में चोरी, 95 हजार का सामान पार; आरोपी समेत साथियों पर FIR दर्ज
- रायगढ़ में ऑपरेशन अंकुश का बड़ा एक्शन, जंगल में जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार
- जांजगीर-चांपा में गांजा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 2 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: शेरनी के हमले में युवक की मौके पर मौत, गांवों में दहशत
- छुट्टी पर घर आए आरक्षक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
- छत्तीसगढ़ में किशोरियों को लगेगी HPV वैक्सीन, सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए 14 साल तक की बालिकाओं को मिलेगा लाभ


