रायगढ़ जिला के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में स्थित एक स्टील प्लांट में काम के दौरान गंभीर दुर्घटना हो गई। इस हादसे में एक युवा श्रमिक बुरी तरह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, गेरवानी स्थित रूपाणाधाम स्टील प्राइवेट लिमिटेड में बुधवार रात सामान्य कार्य चल रहा था। इसी दौरान प्लांट के बायरल सेक्शन में कार्यरत फायरमैन दीपक चौहान (22), निवासी राबो, अपनी ड्यूटी निभा रहा था। काम के दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह लगभग 10 से 12 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गया। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद अन्य कर्मचारियों ने प्रबंधन को सूचना दी।
जैजैपुर के बहेराडीह गांव में बड़ी चोरी, 20 लाख के जेवरात और नकदी पार
इसके बाद घायल युवक को गंभीर हालत में फोर्टिस जिंदल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे आईसीयू में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी प्लांट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, 359 नग लकड़ी जब्त, 4.25 लाख का माल बरामद
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ की। बताया जा रहा है कि घायल श्रमिक की हालत गंभीर होने के कारण अभी उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, जैसे ही उसकी स्थिति में सुधार होगा, उससे पूछताछ की जाएगी। औद्योगिक सुरक्षा विभाग के उप संचालक राहुल पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है।


